घर से अधजला शव बरामद, हत्या की आशंका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Nov 2024 8:42 PM
सदर थाना क्षेत्र के मनन चोटाग गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप लखन साव के घर से पुलिस ने एक अधजला शव बरामद किया है.
लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के मनन चोटाग गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप लखन साव के घर से पुलिस ने एक अधजला शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लखन साव के घर से धुआं निकल रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस लखन साव के घर पहुंची. यहां घर के बंद दरवाजे को तोड़ अंदर प्रवेश किया. अंदर अधजला शव पड़ा था. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया. आसपास के लोगों ने बताया कि लखन साव घर पर नहीं थे. घर में सलिमा तिग्गा नामक महिला किराये में रहती थी. आशंका जतायी जा रही है कि सलिमा तिग्गा की हत्या कर अपराधियों ने कपड़े में लपेटकर आग लगा दी. पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










