दो ट्रेन मैनेजरों को दी गयी भावभीनी विदाई

Updated:
विज्ञापन

दो ट्रेन मैनेजरों को दी गयी भावभीनी विदाई

विज्ञापन

बरवाडीह. रेलवे क्लब परिसर में सेवानिवृत्त दो ट्रेन मैनेजरों (गार्ड) अशोक कुमार और वशिष्ठ नारायण शर्मा के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में ऑल इंडिया गार्ड काउंसलिंग के सदस्यों ने दोनों रेलकर्मियों को रेलवे स्टेशन से गाजे-बाजे और फूलों से सजी गाड़ी में बैठाकर ससम्मान कार्यक्रम स्थल तक लाया. मौके पर पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया. सेवानिवृत्त ट्रेन मैनेजर अशोक कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि बरवाडीह की धरती उनके घर जैसी है और यहां के लोग उनके परिवार के सदस्य हैं. वहीं, वशिष्ठ नारायण शर्मा ने कहा कि 60 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद इतना स्नेह मिलना ही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है. शाखा अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह और सचिव दीपक कुमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर शाखा अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, सचिव दीपक कुमार, शाखा कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार, सरवर मुस्तफा, राजू कुमार, राजन कुमार, उज्ज्वल कुमार, आरके सिंह, बीके सिंह, उपेंद्र कुमार, गुलशन कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. आज से रमजान माह शुरू

महुआडांड़. प्रखंड स्थित जामा मस्जिद सहित मस्जिदे गौसिया एवं मदीना मस्जिद में बुधवार को अरकाने कमेटी, उलेमा और अन्य नमाजियों ने रमजान का चांद देखा. चांद नजर आने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी. कई लोगों ने अपने-अपने घरों से भी चांद देखकर खुशी का इजहार किया. चांद नजर आने के साथ ही प्रखंड के सभी मस्जिदों में बुधवार की रात से तरावीह की नमाज शुरू कर दी गयी. जामा मस्जिद में हाफिज व कारी नदीम साहब, मस्जिदे गौसिया में मौलाना हाफिज व कारी महफूज आलम तथा मदीना मस्जिद में हाफिज फैजान खान की इमामत में तरावीह की नमाज अदा की गयी. गुरुवार से मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान का रोजा रखना शुरू करेंगे. रमजान के पवित्र महीने को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखा जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola