बिजली विभाग का कारनामा, उपभोक्ता को थमाया लगभग 36 लाख का बिल

Updated at : 09 Apr 2026 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली विभाग का कारनामा, उपभोक्ता को थमाया लगभग 36 लाख का बिल

बिजली विभाग का कारनामा, उपभोक्ता को थमाया लगभग 36 लाख का बिल

विज्ञापन

बालूमाथ़ बालूमाथ में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आयी है. प्रखंड मुख्यालय निवासी दिलीप कुमार साहू को विभाग की ओर से 35 लाख 89 हजार 272 रुपये 18 पैसे का बिजली बिल थमा दिया गया है. इस भारी-भरकम बिल के बाद उपभोक्ता परेशान हैं. उसने कनीय / सहायक अभियंता, बिजली आपूर्ति प्रमंडल बालूमाथ को लिखित शिकायत देकर जांच और सुधार की मांग की है. दिलीप साहू ने बताया कि उनका उपभोक्ता संख्या बीएम 3716 तथा खाता संख्या 21234147109 है. उनके अनुसार मीटर की पूर्व रीडिंग 12.41 और वर्तमान रीडिंग 145.54 दर्ज है. इसके बावजूद विभाग ने उन्हें लाखों रुपये का बिल जारी कर दिया. जिससे वे परेशान हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के इस कारनामे से उन्हें मानसिक तनाव और आर्थिक दबाव झेलना पड़ रहा है. उपभोक्ता ने गलत बिल को तत्काल निरस्त करने, वास्तविक खपत के आधार पर संशोधित बिल जारी करने, मीटर व बिल की जांच कराने तथा दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि समय पर कार्रवाई नहीं होने पर वे उच्च अधिकारियों, विद्युत नियामक आयोग, उपभोक्ता फोरम और न्यायालय की शरण लेंगे. इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ राजदेव मेहता ने पूछे जाने पर बताया कि अगर बिजली बिल गलत आया हुआ है तो जांच कर उसे सुधारा जायेगा. उपभोक्ता परेशान न हो.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola