जंगल में बकरी चरा रही महिला पर मधुमक्खियों का हमला, गंभीर हालत में CHC पहुंची

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरछिया गांव में बकरी चरा रही सावित्री देवी मधुमक्खियों के झुंड का शिकार हुईं. गंभीर हालत में बालूमाथ CHC में इलाज जारी. मधुमक्खी के हमले में महिला गंभीर, बालूमाथ CHC में भर्ती.

विज्ञापन

बालूमाथ. बारियातू प्रखंड के बरछिया गांव में मधुमक्खियों के झुंड के हमले में 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान सावित्री देवी, पति जागेश्वर मिस्त्री के रूप में हुई है.

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सावित्री देवी घर के समीप स्थित जंगल में बकरी चराने गयी थीं. इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के डंक से वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सक डॉ खुशबू कुमारी ने उनका प्राथमिक उपचार किया. परिजनों के अनुसार उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola