11 अक्टूबर से शुरू होगा शारदीय नवरात्र, बेतला समेत ग्रामीण इलाकों में दुर्गापूजा की तैयारी तेज
प्रतीकात्मक फोटो
शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 को कलश स्थापना के साथ शुरू हो रहा है. यह 9 दिवसीय शक्ति पर्व 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ संपन्न होगा. ग्रामीण इलाकों में उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.
बेतला से संतोष कुमार की रिपोर्ट
बेतला. आश्विन मास की शुरुआत होते ही ग्रामीण इलाकों में शक्ति की देवी मां दुर्गा के स्वागत की सुगबुगाहट तेज हो गयी है. इस वर्ष शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को कलश स्थापना (घटस्थापना) के साथ होगा. मां दुर्गा की आराधना का यह महापर्व 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को विजयादशमी (सिंदूर खेला और मूर्ति विसर्जन) के साथ संपन्न होगा.
पूजा समितियों के पदाधिकारियों का कहना है कि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किये जा रहे हैं, ताकि उत्सव शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हो सके.
गांवों में पंडाल निर्माण का काम तेज
क्षेत्र के बेतला, कुटमू, पोखरी, सरईडीह, केचकी, कंचनपुर, कोलपुरवा, अखरा, कुचला, मुरू, डोरामी और कल्याणपुर सहित कई गांवों में पूजा समितियों ने पंडाल निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस महोत्सव का इंतजार साल भर रहता है, इसलिए हर गांव में भारी उत्साह देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: लातेहार में नदी पार कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, कई घायल; गंभीर सुदेश्वर साव की इलाज के दौरान मौत
पश्चिम बंगाल के कारीगरों की कला का जादू
ग्रामीण क्षेत्रों की पूजा को खास और भव्य बनाने के लिए विशेष रूप से पश्चिम बंगाल से आये कुशल कारीगर पंडालों में ही डेरा डाले हुए हैं. मिट्टी को नया आकार देने से लेकर देवी मां की साज-सज्जा तक, इन कारीगरों की कला लोगों को आकर्षित कर रही है.
मूर्तियों को जीवंतता और पारंपरिक बंगाली रूप देने के लिए दिन-रात काम चल रहा है.
महासप्तमी से नवमी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम
दुर्गा पूजा के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ लोक कला का भी संगम देखने को मिलेगा. 17 अक्टूबर (महासप्तमी) से 19 अक्टूबर (महानवमी) तक पूजा पंडालों में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी है.
इन तीन दिनों में स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों द्वारा भजन संध्या, पारंपरिक नाटक, डांडिया और लोक नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी. ये कार्यक्रम ग्रामीण दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे.
पूजा महोत्सव की प्रमुख तिथियां
बेतला क्षेत्र के पंडित बच्चन पाठक के अनुसार दुर्गा पूजा की तिथियां इस प्रकार हैं:
- 11 अक्टूबर 2026 (रविवार): कलश स्थापना (घटस्थापना) एवं शक्ति पूजा का प्रारंभ.
- 16 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार): महाषष्ठी, पंडालों के पट खुलने का सिलसिला शुरू.
- 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार): महासप्तमी, विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत.
- 18 अक्टूबर 2026 (रविवार): महाअष्टमी, संधि पूजा और महाआरती.
- 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार): महानवमी, हवन और भंडारा.
- 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार): विजयादशमी, दशहरा, सिंदूर खेला और भव्य विसर्जन.
ये भी पढ़ें: लातेहार में गंभीर रूप से घायल कोटरा की इलाज के दौरान मौत, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए