कोलपुरवा में दुर्गापूजा को लेकर बनी दुर्गा युवा विकास समिति, जयराम सिंह अध्यक्ष और श्याम बिहारी सिंह सचिव चुने गये

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलपुरवा में आगामी शारदीय नवरात्रि को लेकर दुर्गा युवा विकास समिति का गठन किया गया है. जयराम सिंह को अध्यक्ष, श्याम बिहारी सिंह को सचिव चुना गया है.

विज्ञापन

बेतला से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट

विज्ञापन

बेतला. क्षेत्र के कोलपुरवा में आगामी शारदीय नवरात्रि को लेकर स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता टुंडेश्वर सिंह ने की, जबकि संचालन श्रवण सिंह ने किया. बैठक में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा को सुचारू, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया गया. इसके लिए सर्वसम्मति से दुर्गा युवा विकास समिति का गठन किया गया.

जयराम सिंह अध्यक्ष, श्याम बिहारी सिंह सचिव

बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. जयराम सिंह को अध्यक्ष, श्याम बिहारी सिंह को सचिव, रंजीत कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष और कमलेश सिंह को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी. नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित ग्रामीणों ने स्वागत किया.

अभय कुमार सिंह होंगे मुख्य पुजारी

इस वर्ष मां दुर्गा की पूजा-अर्चना का मुख्य दायित्व अभय कुमार सिंह को सौंपा गया है. वहीं, पूरे पूजा महोत्सव के सफल आयोजन की देखरेख, मार्गदर्शन और समन्वय के लिए श्रीराम सिंह को समिति का संयोजक मनोनीत किया गया है.

ये भी पढ़ें: लातेहार में गंभीर रूप से घायल कोटरा की इलाज के दौरान मौत, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम

जल व्यवस्था की जिम्मेदारी दुखराज और महेंद्र को

उत्सव के दौरान पंडाल में आने वाले दर्शकों और श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है. उत्तम जल व्यवस्था की देखरेख की जिम्मेदारी दुखराज सिंह एवं महेंद्र सिंह को दी गयी है.

समिति के सक्रिय सदस्यों में विनय सिंह, अनिल सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, कुमारेष सिंह, भूरेष सिंह, योगेंद्र सिंह, टिमन सिंह, राजनाथ सिंह, संजय सिंह, राहुल सिंह, दीपक सिंह, मनीष कुमार सिंह, विक्रम सिंह और लोकेश सिंह शामिल हैं.

दुर्गापूजा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

इस बार दुर्गापूजा को लेकर पूरे कोलपुरवा क्षेत्र के लोगों में उत्साह और हर्ष का माहौल है. नवनियुक्त समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वे पूरी निष्ठा, भक्ति और आपसी सहयोग के साथ इस वर्ष के दुर्गा पूजा महोत्सव को ऐतिहासिक, भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करायेंगे.

ये भी पढ़ें: 11 अक्टूबर से शुरू होगा शारदीय नवरात्र, बेतला समेत ग्रामीण इलाकों में दुर्गापूजा की तैयारी तेज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola