लातेहार में गंभीर रूप से घायल कोटरा की इलाज के दौरान मौत, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम
प्रतीकात्मक तस्वीर
लातेहार के गिजानियाटांड़ में गंभीर रूप से घायल एक कोटरा (हिरण का बच्चा) मिला था. वन विभाग ने उसे इलाज के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
लातेहार. शनिवार सुबह शहर के गिजानियाटांड़ में एक घायल कोटरा (हिरण का बच्चा) मिला. नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की फुर्तीली टीम ने घायल कोटरा को बचाया और तुरंत पशु चिकित्सालय पहुंचाया.
इलाज के दौरान कोटरा की मृत्यु
गंभीर चोटों के कारण इलाज के क्रम में कोटरा की मौत हो गयी. वह दर्द से कराह रहा था और उसकी आँखों में लाचारी साफ दिख रही थी. मौत के बाद वन विभाग के नियमानुसार मृत कोटरा का पोस्टमार्टम कराया गया.
पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वन कर्मियों की मौजूदगी में निर्धारित स्थल पर उसके शव (कार्कस) का नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया. वन विभाग की टीम ने घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की.
ये भी पढ़ें: लातेहार में नदी पार कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, कई घायल; गंभीर सुदेश्वर साव की इलाज के दौरान मौत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए