चंदवा में इस बार इंडिया गेट जैसा दिखेगा दुर्गा पूजा पंडाल, पिछले साल बना था लाल किला

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल प्रतुल शाहदेव व स्थानीय लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा में इस बार दुर्गा पूजा का पंडाल इंडिया गेट के रूप में दिखेगा. भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बैठक में इस भव्य आयोजन की घोषणा की.

विज्ञापन

चंदवा. जमीरा पंचायत के दुर्गा मंडल रोल, महुआमिलान परिसर में मंगलवार को दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं और समिति सदस्यों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने की. इसमें सर्वसम्मति से इस वर्ष इंडिया गेट के प्रारूप में पूजा पंडाल बनाने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि दुर्गा मंडल रोल में इस वर्ष दुर्गा पूजा का 19वां आयोजन होगा. उनके अनुसार, जब यहां पूजा शुरू हुई थी, तब यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित था. इस वर्ष आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों के सहयोग से इंडिया गेट के प्रारूप में भव्य पूजा पंडाल बनाया जायेगा.

पिछले साल बनाया गया था लाल किले का प्रारूप

बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष दुर्गा मंडल रोल में लाल किले के प्रारूप में पूजा पंडाल बनाया गया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा था. इस वर्ष इंडिया गेट के प्रारूप में पंडाल तैयार करने की योजना है.

प्रतुल शाहदेव ने बताया कि पूजा-अर्चना पारंपरिक पद्धति से की जायेगी. बैठक में पूजा के दौरान भीड़ प्रबंधन, प्रसाद वितरण समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गयी. समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गयीं.

दशमी के जतरा-मेला को लेकर भी चर्चा

दशमी के दिन आयोजित होने वाले जतरा-मेला को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया. समिति के सदस्यों ने आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की.

बैठक में सतपाल घटवार, सूर्यनाथ सिंह, हेमंत चावड़ा, आशीष सिंह, कोलेश्वर यादव, अजीत शाहदेव, मनोज यादव, लखन प्रजापति, जयप्रकाश घटवार, आलोक कुमार, बल्कु मुंडा, दिलीप साव, पवन प्रजापति, शंभू यादव, रवींद्र गोप, पिंटू प्रजापति, राहुल शाहदेव, दीपक शाहदेव, सुरेंद्र यादव, विशुन रजवार, रामचंद्र घटवार, गणेश प्रजापति, विनोद प्रजापति, सत्यम शाहदेव, रतनदेव भगत, शंकर मुंडा, बैजू मुंडा, राजेश यादव, केश्वर यादव, रविंद्र यादव, अमृत प्रजापति, आकाश गुप्ता, उपेंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola