लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध और प्रभावी ढंग से कार्यों को निपटायें

Updated:
विज्ञापन
लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध और प्रभावी ढंग से कार्यों को निपटायें

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध और प्रभावी ढंग से कार्यों को निपटायें

विज्ञापन

लातेहार ़ नगर निकाय आम चुनाव के सफल तथा सुचारू संचालन को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में निर्वाचन कार्य से जुड़े विभिन्न कोषांगों कार्मिक कोषांग व निर्वाचन कोषांग, सूचना तकनीकि कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सामग्री कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग, परिवहन कोषांग, विधि-व्यवस्था सह आचार संहिता कोषांग, हेल्पलाइन एवं जब शिकायत कोषांग, मीडिया कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, नियंत्रण कक्ष, मेडिकल कोषांग सहित अन्य संबंधित कोषांगों के कार्यों की प्रगति पर समीक्षा की गयी. आपसी समन्वय के साथ करें कार्य : उपायुक्त ने सभी कोषांग प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने दायित्वों से संबंधित कार्यों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपादित करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, एसडीओ अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रेयांश, सभी कोषांग के प्रभारी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola