ePaper

आवास योजना में उगाही को लेकर बालू गांव पहुंची जिला स्तरीय जांच टीम

Updated at : 23 Apr 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
आवास योजना में उगाही को लेकर बालू गांव पहुंची जिला स्तरीय जांच टीम

आवास योजना में उगाही मामले की खबर प्रकाशित होने के बाद लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर एक जांच टीम बुधवार को बालू गांव पहुंची.

विज्ञापन

बालूमाथ. आवास योजना में उगाही मामले की खबर प्रकाशित होने के बाद लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर एक जांच टीम बुधवार को बालू गांव पहुंची. टीम का नेतृत्व डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन कर रहे थे. टीम में उनके अलावा बालूमाथ बीडीओ सोमा उरांव, पीएम आवास के जिला समन्वयक शिवप्रसाद यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे. उक्त टीम ने बालू गांव निवासी ललिता देवी, शीला देवी, राजेश भुइयां व अंजू देवी से पूछताछ की. स्वयं सेवक वीरेंद्र प्रजापति पर आवास योजना में अवैध रूप से पैसा लेने के आरोप की जांच की. ज्ञात हो कि उक्त लोगों ने आवास योजना में अवैध रूप से पैसा उगाही का आरोप लगाया था. थाना को आवेदन देकर मदद की गुहार भी लगायी थी. स्वयंसेवक ने अपनी पत्नी बबीता देवी के खाते में भी पैसे हस्तांतरित करवाया था. सभी दैनिक अखबार ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इस संबंध में जांच टीम में शामिल बालूमाथ बीडीओ श्री उरांव ने कहा कि मामले की जांच को लेकर लाभुकों से पूछताछ की गयी है. इससे संबंधित जांच प्रतिवेदन तीन दिनों के भीतर मंतव्य समेत उच्चाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola