87 विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के बीच टैब का वितरण

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
87 विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के बीच टैब का वितरण

प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त 87 टैब का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पासवान व विभाग के प्रखंड एमआइएस नितिश कुमार ने संयुक्त रूप से विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के बीच किया

विज्ञापन

बारियातू. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त 87 टैब का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पासवान व विभाग के प्रखंड एमआइएस नितिश कुमार ने संयुक्त रूप से विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के बीच किया. बीडीओ अमित कुमार पासवान ने कहा कि यह टेबलेट शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण तकनीकी संसाधन साबित होगा. इससे विद्यालय प्रबंधन में पारदर्शिता आयेगी और शिक्षकों को अपनी व छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने, मध्याह्न भोजन व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों को ऑनलाइन माध्यम से पूरा करने में सुविधा होगी. सरकार शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल रूप में सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. विभाग के प्रखंड एमआइएस प्रभारी नितीश कुमार ने बताया कि प्रखंड में कुल 94 विद्यालय संचालित है. जिनमें से 87 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को यह टेबलेट उपलब्ध कराये गये है. शेष सात विद्यालय में 30 से कम छात्र छात्राओं का नामांकन रहने के कारण इन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया. टेबलेट वितरण के साथ शिक्षकों को इसके संचालन की विस्तृत जानकारी भी दी गई, जिससे वे इसे सुचारू रूप से उपयोग कर सके. मौके पर महेश साव, जय कालीनाथ शाहदेव, लिली सुशीला कुजुर,अल्पना कुमारी, रामाधार प्रसाद, अजय कुमार सिंह, अखिलेश शुक्ला, सुमन लुण्डा,संजीव कुमार,बबम राम, उपेन्द्र कुमार, सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक तथा शिक्षा विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola