ePaper

डीसी ने मतदाताओं को शपथ दिलायी

Updated at : 17 Oct 2024 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने मतदाताओं को शपथ दिलायी

विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने गुरुवार को बेतला के कुटमू मोड़ पर मतदाताओं को शपथ दिलायी.

विज्ञापन

बेतला. विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने गुरुवार को बेतला के कुटमू मोड़ पर मतदाताओं को शपथ दिलायी. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि मतदान करना लोकतंत्र में जनता का अधिकार है, इसलिए इस अधिकार का उपयोग करने की जरूरत है. मतदान के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है. सभी मतदान केंद्र पर मतदान हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. इसके पूर्व उन्होंने कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मतदान केंद्र में मौजूद सुविधाओं व कर्मियों से रूबरू हुए. उन्होंने उपस्थित बीडीओ रेशमा रेखा मिंज व सीओ मनोज कुमार को भी कई दिशा-निर्देश दिया. इस अवसर पर थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार व बीएलओ उमेश कुमार रजक सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola