उकामाड़ पंचायत में भाकपा-माले का जुलूस

Updated:
विज्ञापन

भाकपा माले के नेतृत्व में उकामाड़ पंचायत के बहेराटाड़ में गठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र सिंह के समर्थन मे जुलूस निकाला गया.

विज्ञापन

बरवाडीह. भाकपा माले के नेतृत्व में उकामाड़ पंचायत के बहेराटाड़ में गठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र सिंह के समर्थन मे जुलूस निकाला गया. इसका नेतृत्व भाकपा माले जिला सचिव बिरजू राम ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों के कई भाजपा नेता झारखंड को लूटने के लिए जुमले से लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं. यहां की जनता हेमंत सरकार की लाभकारी योजनाओं को देखते हुए और गरीबों के हित में सात सूत्री जारी संकल्प पत्र को लागू करने की शर्तों को देखते हुए गठबंधन की सरकार बनाने का मन बना चुकी है. मौके पर माले प्रखंड सचिव कृष्णा सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रवींद्र राम, राजद प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवींद्र पासवान, माले नेता घनश्याम राम, रमेश कुमार, रंजीत सिंह चेरो, प्रेम कुमार अधूरा, सूरजदेव सिंह खरवार व दीनानाथ राम समेत कई लाेग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola