फरार अभियुक्तों के घर न्यायालय के निर्देश पर चिपकाया गया इश्तेहार

Author Sumit kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
फरार अभियुक्तों के घर न्यायालय के निर्देश पर चिपकाया गया इश्तेहार

फोटो : 9 चांद 5 : इश्तेहार चिपकाते पुलिस कर्मी. | Prabhat Khabar Network

बारियातू और हेरहंज पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर फरार अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया और उन्हें जल्द आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

फोटो : 9 चांद 5 : इश्तेहार चिपकाते पुलिस कर्मी. प्रतिनिधि बारियातू : बारियातू पुलिस ने हेरहंज थाना पुलिस के सहयोग से गुरुवार को हेरहंज थाना क्षेत्र के कसमार व खौराटांड मे फरार अभियुक्त के घर विधिवत इश्तेहार चिपकाया. इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर थाना कांड संख्या 82/23 के प्राथमिक अभियुक्त संगीता देवी उर्फ सुनिता देवी पति स्व कामेश्वर उरांव (ग्राम कसमार), मंगलदेव उरांव पिता बालेश्वर उरांव (ग्राम खैराटांड) , सुजिता देवी पति मंगलदेव उरांव (ग्राम खैराटाड़, हेरहंज) के विरुध माननीय न्यायालय से निर्गत इस्तेहार को ‌विधिवत अभियुक्तो के घर पर एवं गांव के सवर्जानीक स्थान आंगनबाडी केन्द्र तथा पंचायत भवन मे चिपकाया गया. उक्त अभियुक्तों को अविलंब न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया. मौके पर स्थानीय थाना के सहायक पुलिस अवसर निरीक्षक रवि किशोर तिवारी, हेरहंज थाना के सहायक पुलिस अवसर निरीक्षक7 सरोज कुमार सिंह, के अलावा दोनों थाना के की सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे.

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola