ePaper

शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए उसका समाधान किया जायेगा

Updated at : 18 Nov 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए उसका समाधान किया जायेगा

शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए उसका समाधान किया जायेगा

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए उसका समाधान किया जायेगा. जिले के मनिका प्रखंड निवासी जमुनी देवी ने अपने आवेदन के माध्यम से राशन कार्ड बनाये जाने की मांग की. उन्होंने अब तक राशन कार्ड नहीं बनने के कारण हो रही समस्या के संबंध में उपायुक्त को अवगत कराया. उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को अग्रसारित कर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. लातेहार प्रखंड के केड़ू गांव निवासी विशाल कुमार ने अपने आवेदन के माध्यम से रोजगार दिलाने की मांग की. आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से भूमि विवाद, रोजगार, राशन कार्ड संबधित जुड़े आवेदन आये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola