ख्रीस्त राजा पर्व को लेकर इसाई समुदाय ने निकाली शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
ख्रीस्त राजा पर्व को लेकर इसाई समुदाय ने निकाली शोभायात्रा

प्रखंड के संत जोसेफ चर्च में रविवार को सभी बिश्वासियों ने ख्रीस्त राजा पर्व मनाया

विज्ञापन

तसवीर-23 लेट-6 शोभायात्रा में शामिल बच्चे महुआडांड़. प्रखंड के संत जोसेफ चर्च में रविवार को सभी बिश्वासियों ने ख्रीस्त राजा पर्व मनाया. मुख्य अतिथि बड़े फादर सुरेश किडो ने सुबह नौ बजे मिस्सा पूजा कर पर्व की शुरुआत की. मौके पर बड़े फादर ने अपने संदेश में राजा ख्रीस्त की महानता को बताया. उन्होंने कहा कि हम जिस राजा को मानते हैं. वे राजा संसारिक राजाओं से भिन्न हैं. हम उस राजा के मार्ग पर चलते हैं जिसने राजा होते हुए भी सबका सेवक बना दिया. फादर ने तीन बिंदुओं पर अपनी विचार व्यक्त किया. जिसमें येसु सबके लिए समान है, सबसे बराबर प्यार करता है और हम सभी को भी येसु ने जीने के लिए प्यार का रास्ता दिया है. उन्होंने कहा कि हमें सभी से प्यार करना चहिए, प्यार सभी सामाजिक बुराई को दूर कर सकता है इस लिए अपने जीवन में सभी से प्यार करें. मिस्सा के अंत में ख्रीस्त राजा पर्व पर शोभा यात्रा निकाली गयी. जिसमे प्रखंड के पल्ली से बिश्वासियों ने भाग लिया. शोभायात्रा संत जोसेफ चर्च गेट से निकलकर रामपुर चौक, बिरसा चौक, शास्त्री चौक होते हुए शहीद चौक वापस पहुंची. शोभा यात्रा में भारी संख्या में ईसाइ समुदाय के लोगो ने भाग लिया. मौके पर फादर दिलीप एक्का, फादर रोशन केरकेट्टा, उप प्रमुख अभय मिंंज, संजय मिंज, अजीत पाल कुजूर, संदीप कुजूर समेत काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola