भाजपा देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रसर : कालीचरण सिंह

Updated:
विज्ञापन

भाजपा देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रसर : कालीचरण सिंह

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को जिला अध्यक्ष बंशी यादव की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान जिला योजना की महत्वपूर्ण बैठक हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा सांसद कालीचरण सिंह उपस्थित थे. बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी. कार्यकर्ताओं को संगठित करने की जरूरत : सांसद कालीचरण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर इस प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाना होगा. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है. जिला कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र पांडेय व बिपिन बिहारी सिंह ने भी सांगठनिक मजबूती पर अपने विचार रखे. बैठक में कई लोग मौजूद : मौके पर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, पंकज कुमार सिंह, नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश सिंह, कल्याणी पांडेय, इंद्रजीत यादव सहित कई नेता उपस्थित थे. बैठक का संचालन जिला महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने किया. कार्यक्रम में मंदीप यादव, शीला देवी, आशा देवी, ध्रुव कुमार पांडेय व मुकेश कुमार पांडेय सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola