ट्रक के धक्के से बाइक सवार गंभीर, रेफर

Updated:
विज्ञापन

चतरा-रांची मुख्य पथ स्थित बारियातू थाना अंतर्गत बरछिया गांव के समीप रविवार रात ट्रक के धक्के से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

ट्रक के धक्के से बाइक सवार गंभीर, रेफर

बालूमाथ. चतरा-रांची मुख्य पथ स्थित बारियातू थाना अंतर्गत बरछिया गांव के समीप रविवार रात ट्रक के धक्के से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान बिशनपुर, बारियातू निवासी वीरेंद्र सिंह (पिता स्व. प्रह्लाद सिंह) के रूप में हुई. बालूमाथ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह अपने निजी कार्य से बारियातू आये थे. विश्रामपुर लौटने के क्रम में बरछिया गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. धक्का मारने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया.

खड़े ट्रक से टकरा कर बाइक सवार घायल

बालूमाथ. रांची-चतरा मुख्य पथ पर बरनी गांव के समीप रविवार देर शाम खड़े ट्रक से टकरा कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान भंडारगड़ा, चंदवा निवासी संजय गंझू (पिता गुजर गंझू) के रूप में हुई. बालूमाथ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार संजय गंझू अपने घर से लावालौंग (चतरा) अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहा था. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया.

रेल पटरी लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक-खलासी घायल

चंदवा. चंदवा-माल्हन-मैकलुस्कीगंज पथ दोड़का पुल के समीप सोमवार की शाम रेलवे पटरी लदा ट्रक (एचआर58ए-9824) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना के बाद केबिन में फंसे चालक व खलासी को पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला. चंदवा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया. घायल चालक की पहचान कुरुक्षेत्र, हरियाणा निवासी गौरव देवाश (पिता रिजपाल देवाश) व उपचालक गुरप्रीत सिंह (पिता तारा सिंह) के रूप में हुई. ट्रक माल्हन के केंदुआटांड़ स्थित रेलवे साइट से रेलवे ट्रैक लेकर बिराटोली रेलवे साइट पर जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola