अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

विज्ञापन

बालूमाथ़ बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत कड़रका नदी के समीप सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में बाइक पर सवार दो युवक सुभाष गंझू पिता धनपुर गंझू व बिपिन उरांव पिता जुगल उरांव (दोनों ग्राम रूद, बारियातू) गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर अपने घर से चंदवा स्थित मां नगर भगवती मंदिर पूजा करने जा रहे थे. तभी कड़रका नदी के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दोनों घायलों को ग्रामीणों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ अलीशा टोप्पो ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल बिपिन उरांव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी थी. बीएचपी पथ पर ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक हेरहंज ़ बालूमाथ-हेरहंज-पांकी (बीएचपी) पथ पर इनातू व इचाक गांव के बीच बड़का लेवड़ के समीप तीखे मोड़ पर रविवार देर रात सोलह चक्का एक ट्रक पलट गया. हादसे में चालक बाल-बाल बच गया. ट्रक (जेएच19एफ-9170) के चालक पंकज कुमार ने बताया कि वह मध्यप्रदेश से कोयला लोड कर रामगढ़ जा रहा था. इसी दौरान उक्त स्थान पर तीखे मोड़ पर मेदिनीनगर की ओर से आ रहा एक कोयला लदा हाइवा अचानक सामने आ गया. उसे बचाने के प्रयास में उनका ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. सड़क किनारे रेलिंग के कारण बड़ा हादसा टल गया. उसकी जान बच गयी. दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola