चंदवा: महावीर मंडल का पांच दिवसीय गणपति महोत्सव संपन्न, राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने की संध्या आरती
राज्यसभा सांसद को सम्मानित करते पूजा समिति के लोग. | Prabhat Khabar Network
चंदवा में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का भव्य समापन हुआ. राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने संध्या आरती में हिस्सा लिया और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया. उत्सव में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया.
चंदवा: महावीर मंडल कंचन नगरी के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ. अंतिम दिन राज्यसभा सांसद और झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष वैद्यनाथ राम पूजा पंडाल पहुंचे. उन्होंने संध्या आरती में हिस्सा लिया और वृंदावन से आयी कथावाचिका मानसी किशोरी की ओर से प्रस्तुत श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया. आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, आनंद वर्मा, चंद्रभूषण केसरी समेत अन्य सदस्यों ने राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. सांसद ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. भागवत कथा के समापन के बाद देर रात आयोजन समिति की ओर से कथावाचिका मानसी किशोरी को विदाई दी गयी. इसके बाद भक्ति जागरण का आयोजन हुआ. इस दौरान भाजपा नेता अनिल कुमार, झामुमो नेता मनोज चौधरी, राजकुमार साहू, रोहित अग्रवाल जॉनी और अंकित तिवारी समेत अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया.
भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
शनिवार की शाम महावीर मंडल की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. इसमें चंदवा शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया. भंडारे के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान गणेश को विदाई दी. गणपति महोत्सव को सफल बनाने में सौरभ श्रीवास्तव, संजीव आजाद, विजय साहू, शिव केसरी, आनंद कनोडिया, रमेश प्रसाद, राजेश विश्वकर्मा, हिमांशु सिंह, मिथिलेश कुमार, रिंकू कुमार, दारा सिंह, मनोज कुमार और मनीष कुमार समेत कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए