बारियातू के बालूभांग में दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, संदीप केसरी अध्यक्ष और पिंटू केसरी बने सचिव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालूभांग गांव में दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए श्रद्धालुओं की बैठक हुई. इस बैठक में पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया और अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य सदस्यों का चयन हुआ.

विज्ञापन

बारियातू. प्रखंड के बालूभांग गांव स्थित शिव मंदिर के समीप रविवार को दुर्गा पूजा संचालन को लेकर श्रद्धालुओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संदीप केसरी ने की. इसमें दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाने और पूजा का सफल संचालन करने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

समिति का किया गया पुनर्गठन

बैठक में सर्वसम्मति से पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया. संदीप केसरी को अध्यक्ष, सुभाष केसरी को उपाध्यक्ष, पिंटू केसरी को सचिव, अनूप केसरी को उपसचिव, संजय केसरी उर्फ गांधी को कोषाध्यक्ष और मिथिलेश केसरी को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया.

वहीं गोपाल केसरी, नंदलाल केसरी, रंजीत केसरी, संतोष केसरी, संजय केसरी और बिनोद केसरी को संरक्षक बनाया गया.

बैठक में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने का निर्णय लिया गया. श्रद्धालुओं ने पूजा की तैयारियों को लेकर मिलजुलकर काम करने की बात कही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola