एसपी से बेटी को खोजने की गुहार लगायी

Updated:
विज्ञापन

एसपी से बेटी को खोजने की गुहार लगायी

विज्ञापन

लातेहार. पलामू जिला के एकता गांव निवासी अनिल सिंह पिता स्व शिव सिंह ने एसपी कुमार गौरव को आवेदन देकर अपनी पुत्री की जान बचाने की गुहार लगायी है. अपने आवदेन में कहा है कि मैं अपनी पुत्री सुमंती कुमारी का विवाह विमलेश सिंह पिता रंजीत सिंह ओपाग गांव थाना छिपादोहर के साथ 22 मार्च 2025 को किया था. विवाह के बाद विमलेश सिंह व उनके पूरे परिवार के सदस्यों द्वारा दहेज को लेकर उनकी पुत्री को बार-बार प्रताड़ित किया जाने लगा. विमलेश सिंह बार-बार मेरी बेटी से दहेज की मांग करने लगे और बोलने लगे कि दहेज नहीं देंगे तो तुम्हे साथ नहीं रखेंगे. इस बीच सुमंती कुछ दिन बाद अचानक ससुराल से गायब हो गयी है जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है. श्री सिंह ने एसपी से उचित कार्रवाई की मांग की है. अनियंत्रित होकर स्कूटी से गिरी महिला समेत दो लोग घायल, रिम्स रेफर

आपके शहर में

विज्ञापन

बालूमाथ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरेगड़ा पंचायत के सावासर गांव में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में कैलाश उरांव पिता शनि भगत व शांति देवी पति संजय उरांव (दोनों मासीलौंग, चतरा) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार उक्त दोनों लोग अपने घर से स्कूटी से बालूमाथ के कोमर गांव आ रहे थे. इसी दौरान सावासर गांव के समीप अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गयी. इससे दोनों गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ अलीशा टोप्पो ने उनका प्राथमिक उपचार किया. घायलों की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola