परिवार व समाज का नाश करता है नशा

Updated:
विज्ञापन

परिवार व समाज का नाश करता है नशा

विज्ञापन

बारियातू. प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजारटांड़ में जिला सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय के निर्देशानुसार रविवार को अफीम और गांजा की अवैध खेती तथा मादक द्रव्यों के सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लोक कला टीम मासियातु भांग ने गीत-संगीत और प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक नुकसान को दर्शाया। कलाकारों ने आम लोगों से अपील की कि वे अफीम और गांजा जैसी अवैध फसलों की खेती से दूर रहें और नशामुक्त जीवन अपनाएं. साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी. नाटक के दौरान उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार संबंधी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी. कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों और चौक-चौराहों से बड़ी संख्या में लोग जुटे. इस आयोजन के माध्यम से नशे से होने वाले खतरों और समाज में इसके प्रभाव के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास सफलतापूर्वक किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola