काम में लापरवाही व भ्रष्टाचार पर होगी कार्रवाई, समय पर पूरा करें योजनाएं : अभय कुमार
काम में लापरवाही व भ्रष्टाचार पर होगी कार्रवाई, समय पर पूरा करें योजनाएं : अभय कुमार
गारू़ प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीडीओ अभय कुमार ने मनरेगा योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की. बैठक की शुरुआत प्रखंड में नवनियुक्त रोजगार सेवकों के परिचय के साथ हुई. बीडीओ ने सभी कर्मियों को उनके उत्तरदायित्वों का बोध कराते हुए विकास योजनाओं में गति लाने और पारदर्शिता बरतने का सख्त निर्देश दिया. जॉब कार्डधारियों को मांग पर दें काम : बीडीओ ने कहा कि गांव के प्रत्येक जॉब कार्डधारी को मांग के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने मस्टर रोल भरने, जियो-टैगिंग और एनएमएमएस के कार्यों में पूरी सतर्कता बरतने की हिदायत दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करें : पुराने लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए बीडीओ ने रोजगार सेवकों को निर्देश दिया कि वे हर गांव में चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करवाएं. उन्होंने कहा कि पंचायत सेवक और रोजगार सेवक प्रशासन व ग्रामीणों के बीच की मुख्य कड़ी हैं, इसलिए आपसी समन्वय बनाकर काम करें. बैठक में रोजगार सेवकों ने अपनी समस्याओं से भी बीडीओ को अवगत कराया. मौके पर बीपीओ सुखदेव साहू, सहायक अभियंता सुधीर कुमार, कनीय अभियंता समेत सभी पंचायत सचिव व रोजगार सेवक उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए