आदेश के बाद भी सुखाड़ राहत का भुगतान नहीं

Updated at : 27 Sep 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
आदेश के बाद भी सुखाड़ राहत का भुगतान नहीं

गारू : गारू अंचल कार्यालय से किसानों को सुखाड़ राहत कोष से मुआवजा का भुगतान नहीं हो सका है, जिससे किसान अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं. प्रखंड की करवाई पंचायत के लोहडगड़ा, गोइंदी, कुई, कारवाई आदि गांव के किसान रामविलास सिंह, धनेशर सिंह, मनलाल सिंह, जोसेफ वृजिया, मंगल राम, धनुलाल राम, वीरू […]

विज्ञापन
गारू : गारू अंचल कार्यालय से किसानों को सुखाड़ राहत कोष से मुआवजा का भुगतान नहीं हो सका है, जिससे किसान अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं. प्रखंड की करवाई पंचायत के लोहडगड़ा, गोइंदी, कुई, कारवाई आदि गांव के किसान रामविलास सिंह, धनेशर सिंह, मनलाल सिंह, जोसेफ वृजिया, मंगल राम, धनुलाल राम, वीरू सिंह, कमलेश सिंह, सूर्यदेव सिंह ने बताया कि मुआवजा राशि पांच महीने पहले ही अंचल कार्यालय में आया है. वे बैंक खाता व आधार संख्या अंचल कार्यालय में जमा भी कर चुके हैं. इसके बाद भी अब तक भुगतान नहीं किया गया है.
गौरतलब है कि किसान भुगतान को लेकर अंचल कार्यालय का घेराव कर चुके हैं. महुआडांड़ के एसडीओ जगबंधु महथा ने एक महीने पूर्व एक सप्ताह के भीतर मुआवजे का भुगतान करने का निर्देश सीओ एवं अंचल नाजिर को दिया था. इस संबंध में अंचल नाजिर नरेश राम ने कहा कि जल्द ही किसानों के खाते में पैसा जमा हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola