ग्रामीणों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

Updated at : 12 Jul 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

लातेहार. झारखंड राज्य आजीविका संवर्द्धन सोसाइटी द्वारा चलाये जा रहे संजीवनी परियोजना के तहत सरयू क्षेत्र के घासीटोला पंचायत सचिवालय में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी. मौके पर संजीवनी परियोजना के हरिश कुमार ने ग्रामीणों को मनरेगा, स्वयं सहायता समूह व सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने स्वयं […]

विज्ञापन

लातेहार. झारखंड राज्य आजीविका संवर्द्धन सोसाइटी द्वारा चलाये जा रहे संजीवनी परियोजना के तहत सरयू क्षेत्र के घासीटोला पंचायत सचिवालय में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी. मौके पर संजीवनी परियोजना के हरिश कुमार ने ग्रामीणों को मनरेगा, स्वयं सहायता समूह व सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के गठन की आवश्यकता व इससे होने वाले लाभों के बारे में बताया. कहा कि समूह से जुड़े महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा हर प्रकार की मदद की जाती है. उन्होंने केद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानकारी दी. किसानों को एसआरआइ विधि से खेती कर कम लागत पर अधिक पैदावार करने के उपायों के बारे में भी बताया गया. मौके पर पंसस उल्फान सिंह, संजीवनी परियोजना के साकेत कुमार समेत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola