बाइपास चौक में जल जमाव, परेशानी

1 लेट-2- जल जमाव से स्कूली बच्चों को हो रही है परेशानी.लातेहार. शहर के बाइपास चौक में इन दिनों लोग जल जमाव से परेशान हैं. वाहन चालक तो किसी प्रकार गुजर जाते हैं, अधिक परेशानी पैदल चलनेवालों को हो रही है. खास कर स्कूली बच्चे ज्यादा परेशान हैं. जानकारी के अनुसार बाइपास सड़क का गत […]
1 लेट-2- जल जमाव से स्कूली बच्चों को हो रही है परेशानी.लातेहार. शहर के बाइपास चौक में इन दिनों लोग जल जमाव से परेशान हैं. वाहन चालक तो किसी प्रकार गुजर जाते हैं, अधिक परेशानी पैदल चलनेवालों को हो रही है. खास कर स्कूली बच्चे ज्यादा परेशान हैं. जानकारी के अनुसार बाइपास सड़क का गत दिनों कालीकरण किया गया था. इस कारण सड़क ऊंची हो गयी है. वहीं दूसरी ओर मसजिद रोड की सड़क नीची हो गयी है. बारिश के दौरान जल की निकासी नहीं होने पर यहां जल जमाव हो जाता है. हालांकि सड़क के किनारे नाली है. लेकिन इन दिनों वहां गृह निर्माण की सामग्री गिरा दिये जाने से नाली जाम हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




