पिता ने बच्ची को मुक्त कराने की लगायी गुहार

बाल कल्याण समिति एवं एसपी को आवेदन सौंपालातेहार. सदर प्रखंड के दुगिला ग्राम निवासी गुलाम रसूल अंसारी ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर गुम करने का आरोप धनकारा गांव के मो इस्माइल अंसारी उर्फ गुड्डू पर लगाया है. इस संबंध में उन्होंने जिला बाल कल्याण समिति एवं एसपी को आवेदन सौंपा है. बच्ची को […]
बाल कल्याण समिति एवं एसपी को आवेदन सौंपालातेहार. सदर प्रखंड के दुगिला ग्राम निवासी गुलाम रसूल अंसारी ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर गुम करने का आरोप धनकारा गांव के मो इस्माइल अंसारी उर्फ गुड्डू पर लगाया है. इस संबंध में उन्होंने जिला बाल कल्याण समिति एवं एसपी को आवेदन सौंपा है. बच्ची को मुक्त कराने की गुहार लगायी है. श्री अंसारी ने आवेदन में कहा है कि उनकी 15 वर्षीय बच्ची को चार वर्ष पहले मो इस्माइल अंसारी ने स्कूल से गुम कर दिया था. पूछने पर कहता है कि बच्ची आ जायेगी. अंसारी ने कहा कि इस मामले को उन्होंने जिला बाल कल्याण समिति में रखा है. समिति ने इस मामले को लेकर सदर थाना को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था, लेकिन थाना द्वारा अब तक मुकदमा दायर नहीं किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी एवं उसके तीन भाइयों द्वारा उन पर बाल कल्याण समिति से आवेदन वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




