सामाजिक अंकेक्षण सह लोक वाचन संपन्न

Updated at : 28 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक अंकेक्षण सह लोक वाचन संपन्न

चंदवा. स्थानीय राजकीयकृत मध्य विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण सह लोक वाचन संपन्न हो गया. समारोह की अध्यक्षता चंदवा पश्चिम पंचायत की मुखिया संगीता लकड़ा ने की. मौके पर अभिभावक, जन प्रतिनिधि, बाल संसद के प्रधानमंत्री, विद्यालय प्रबंधन समिति के अलावे विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे. शिक्षिका मनीषा धवन ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश […]

विज्ञापन

चंदवा. स्थानीय राजकीयकृत मध्य विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण सह लोक वाचन संपन्न हो गया. समारोह की अध्यक्षता चंदवा पश्चिम पंचायत की मुखिया संगीता लकड़ा ने की. मौके पर अभिभावक, जन प्रतिनिधि, बाल संसद के प्रधानमंत्री, विद्यालय प्रबंधन समिति के अलावे विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे. शिक्षिका मनीषा धवन ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. विद्यालय के समग्र विकास के लिए कई बातें उभर कर सामने आयी. इनमें पेयजल, खेल मैदान, सामग्री व एनएच-99 व 75 पर वाहनों की गति नियंत्रण हेतु बोर्ड लगाने की मांग शामिल है. एचएम विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों से सहयोग क ी अपेक्षा जतायी. एमडीएम की गुणवत्ता बनाये रखने का संकल्प लिया. मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola