शराब दुकान में एमआरपी से अधिक मूल्य लेने पर झड़प

लातेहार. मेन रोड स्थित अंगरेजी शराब दुकान (दो) में एमआरपी से अधिक मूल्य लेने पर ग्राहक एवं दुकानदार के बीच झड़प हो गयी. घटना रविवार दोपहर की है. जानकारी के अनुसार एक ग्राहक दुकान में अंगरेजी शराब लेने गया था. दुकान में मौजूद कर्मी ने एमआरपी से 25 रुपये अधिक की मांग की. कहा कि […]
लातेहार. मेन रोड स्थित अंगरेजी शराब दुकान (दो) में एमआरपी से अधिक मूल्य लेने पर ग्राहक एवं दुकानदार के बीच झड़प हो गयी. घटना रविवार दोपहर की है. जानकारी के अनुसार एक ग्राहक दुकान में अंगरेजी शराब लेने गया था. दुकान में मौजूद कर्मी ने एमआरपी से 25 रुपये अधिक की मांग की. कहा कि 25 रुपये अधिक देने पर ही शराब दिया जा सकता है.
इस पर ग्राहक ने कैश मेमो की मांग की, लेकिन दुकानदार ने कैश मेमो देने से इनकार कर दिया. इस पर दुकानदार एवं ग्राहक के बीच काफी देर तक झड़प होती रही. इससे वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी. ग्राहक ने कहा कि वह इसकी शिकायत उत्पाद अधीक्षक एवं उपायुक्त से करेगा. इस पर दुकानदार ने कहा कि जहां मरजी हो, शिकायत करें, वह एमआरपी पर शराब नहीं देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




