पारा शिक्षक संघ ने ज्ञापन सौंपा

Updated at : 27 Jun 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
पारा शिक्षक संघ ने ज्ञापन सौंपा

लातेहार. सहयोगी शिक्षा मित्र/पारा शिक्षक संघ ने सांसद सुनील सिंह को संबोधित ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार पांडेय को सौंपा. ज्ञापन में जिलाध्यक्ष अतुल कुमार ने पारा शिक्षकों को नियमित कराने की मांग पर पहल करने का आग्रह सांसद से किया है. कहा है कि भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में पारा शिक्षकों को नियमित […]

विज्ञापन

लातेहार. सहयोगी शिक्षा मित्र/पारा शिक्षक संघ ने सांसद सुनील सिंह को संबोधित ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार पांडेय को सौंपा. ज्ञापन में जिलाध्यक्ष अतुल कुमार ने पारा शिक्षकों को नियमित कराने की मांग पर पहल करने का आग्रह सांसद से किया है. कहा है कि भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में पारा शिक्षकों को नियमित करने एवं सम्मानजनक वेतन देने का वायदा किया गया था. लेकिन सरकार गठन के महीनों बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा सकी है. ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडि़शा व पश्चिम बंगाल में पारा शिक्षकों को नियमित कर वेतनमान दे दिया गया है, लेकिन झारखंड में पारा शिक्षक बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं. ज्ञापन सौंपने वालों में संरक्षक अभिनय मिश्रा, महासचिव अनूप कुमार, उपाध्यक्ष ए कुमार, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव का नाम शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola