आुंदोलनकारियों को सम्मानित करे सरकार

Updated at : 27 Jun 2015 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
आुंदोलनकारियों को सम्मानित करे सरकार

लातेहार. झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की बैठक आदिवासी बासाओड़ा में केंद्रीय संयोजक मंडली सदस्य बिरसा मुंडा की अध्यक्षता में हुई. मध्यप्रदेश के पूर्व सांसद दिलीप सिंह भूरिया की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया. वक्ताओं ने कहा कि स्व भूरिया ने 1996 में लोकसभा में पेसा कानून पारित कराने एवं आदिवासियों को विशेष अधिकार […]

विज्ञापन

लातेहार. झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की बैठक आदिवासी बासाओड़ा में केंद्रीय संयोजक मंडली सदस्य बिरसा मुंडा की अध्यक्षता में हुई. मध्यप्रदेश के पूर्व सांसद दिलीप सिंह भूरिया की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया. वक्ताओं ने कहा कि स्व भूरिया ने 1996 में लोकसभा में पेसा कानून पारित कराने एवं आदिवासियों को विशेष अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी. बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों को चिह्नित कर सम्मानित करने की मांग राज्य सरकार से की गयी. वक्ताओं ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी नेता सह विधायक कमल किशोर भगत को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है. मौके पर दीनानाथ राम, राधिका पासवान, पहलू उरांव, रामलाल उरांव, सुकु उरांव, कमलेश प्रसाद, अर्जुन राम, छोटू उरांव, सत्येंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola