लातेहार के 43,814 किसानों को मिलेगा फसल बीमा का लाभ, मिली स्वीकृति

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 13 Feb 2026 10:21 PM

विज्ञापन

लातेहार के 43,814 किसानों को मिलेगा फसल बीमा का लाभ, मिली स्वीकृति

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त (डीसी) उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ) के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में किसानों के पंजीकरण, बीमित फसलों की स्थिति और दावा निपटान (क्लेम सेटलमेंट) की प्रखंडवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. डीसी ने जिला अनुश्रवण समिति के साथ विचार-विमर्श के बाद जिले के कुल 43,814 किसानों के बीमा दावों को मंजूरी प्रदान की. मक्का और धान के आवेदनों की स्थिति : जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमनी टोप्पनो ने बैठक में बताया कि योजना के तहत मक्का के लिए कुल 15,310 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका बीमित क्षेत्रफल 8061.941 हेक्टेयर है. वहीं, धान के लिए 28,304 आवेदन आए हैं, जिसका बीमित क्षेत्रफल 22549.447 हेक्टेयर है. कुल 30,611.388 हेक्टेयर बीमित क्षेत्रफल के लिए सत्यापन के बाद स्वीकृति दी गई है. पारदर्शी तरीके से समय पर हो भुगतान : उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों और बीमा कंपनी को कड़ा निर्देश दिया कि सत्यापित किसानों को बीमा राशि का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए. डीसी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ें ताकि कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे. मौके पर ये थे मौजूद : बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरि कृष्ण, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola