दूसरे दिन भी स्कूल नहीं गये बच्चे

10 चांद 6 : बंद स्कूल कक्ष.अभिभावक अपनी मांग पर अड़ेचंदवा. हुटाप पंचायत के राउमवि बोरसीदाग में दूसरे दिन शनिवार को भी पढ़ाई ठप रही. बच्चे नहीं आये. विद्यालय में सन्नाटा पसरा रहा. शिक्षक उदयचरण भारती व उमेश चंद्र पटेल का तबादला व पारा शिक्षिका उषा रानी की सेवा समाप्ति की मांग को लेकर अभिभावक […]
10 चांद 6 : बंद स्कूल कक्ष.अभिभावक अपनी मांग पर अड़ेचंदवा. हुटाप पंचायत के राउमवि बोरसीदाग में दूसरे दिन शनिवार को भी पढ़ाई ठप रही. बच्चे नहीं आये. विद्यालय में सन्नाटा पसरा रहा. शिक्षक उदयचरण भारती व उमेश चंद्र पटेल का तबादला व पारा शिक्षिका उषा रानी की सेवा समाप्ति की मांग को लेकर अभिभावक अड़े हैं. बीइइओ सुनील केसरी ने कहा है कि जांच जारी है. जल्द ही लोगों की मांग मान ली जायेगी. वहीं डीएसइ पुरुषोत्तम रामानंद पांडेय ने कहा कि वह स्वयं मामले को देख रहे हैं. बहुत जल्द निर्णय लिया जायेगा. प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार बनपर ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा. अभिभावक संयमित रहे. बच्चों को स्कूल भेजे. इधर अभिभावकों ने एकजुट हो बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का मन बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




