भक्तों के सहयोग से मंदिर के छत की ढलाई

Published at :30 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
भक्तों के सहयोग से मंदिर के छत की ढलाई

30 बीएआर 1पी मंदिर की छत ढलाई में लगे भक्त .बरवाडीह. भक्तों के सहयोग से पहाड़ी हनुमान मंदिर के छत की ढलाई की गयी. सुबह से ही बंभडीह, चमरडीहा, लंका, खुरा, गढ़वाटांड़, रेलवे कॉलोनी, बाजार, मंगरा व आसपास के भक्त पहंुचने लगे थे. निर्माण सामग्री पहले ही ऊपर चढ़ा दी गयी थी. मंगलवार की सुबह […]

विज्ञापन

30 बीएआर 1पी मंदिर की छत ढलाई में लगे भक्त .बरवाडीह. भक्तों के सहयोग से पहाड़ी हनुमान मंदिर के छत की ढलाई की गयी. सुबह से ही बंभडीह, चमरडीहा, लंका, खुरा, गढ़वाटांड़, रेलवे कॉलोनी, बाजार, मंगरा व आसपास के भक्त पहंुचने लगे थे. निर्माण सामग्री पहले ही ऊपर चढ़ा दी गयी थी. मंगलवार की सुबह भक्तों के सहयोग से मिक्सर मशीन समेत कई अन्य सामान ऊपर चढ़ाया गया. पंडित गिरधारी मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार व उमेश यादव, निरंजन सिंह, राकेश कुमार, गौतम पंटडी, भरत प्रसाद यादव की पूजा अर्चना के बाद ढलाई कार्य शुरू हुआ. इस कार्य में मंदिर निर्माण कमेटी के विशुन देव प्रसाद, नंददेव राम के अलावे सुबोध कुमार, रिक्की कुमार, विष्णु राम, दीपक कुमार, रेल कर्मचारी एके पांडेय, बीके पांडेय, एके सिन्हा, भाजपा नेता इकबाल सिंह, पिंकू अग्रवाल, राकेश रंजन कुमार, उमेश प्रसाद, अनिल चंद्रवंशी समेत कई भक्तों ने योगदान दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola