हाइवा के धक्के से दुकान क्षतिग्रस्त

26 चांद 5: दुकान के कई सामान नष्ट हो गयेबारियातू. शुक्रवार तड़के चंदवा से कोयला अनलोड कर आम्रपाली जा रहा हाइवा (जेएच012वाइ/6266) असंतुलित होकर गोनिया चौक स्थित सीताराम गंझू के घर में जा घुसा. जिससे सामने की दुकान क्षतिग्रस्त हो गयी. दुकान में रखा लैपटॉप, फोटोकॉपी मशीन, कैमरा व चार नया मोबाइल सेट नष्ट हो […]
26 चांद 5: दुकान के कई सामान नष्ट हो गयेबारियातू. शुक्रवार तड़के चंदवा से कोयला अनलोड कर आम्रपाली जा रहा हाइवा (जेएच012वाइ/6266) असंतुलित होकर गोनिया चौक स्थित सीताराम गंझू के घर में जा घुसा. जिससे सामने की दुकान क्षतिग्रस्त हो गयी. दुकान में रखा लैपटॉप, फोटोकॉपी मशीन, कैमरा व चार नया मोबाइल सेट नष्ट हो गया. घटना के बाद चालक प्रकाश भुइयां (खदइया, मिश्रौल, टंडवा) भागने में सफल रहा. मौके पर दिनेश प्रसाद, प्रहलाद उरांव, निर्मल यादव, बिट्टू साव समेत दर्जनों लोग पहुंचे. ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाइवा को अपने कब्जे में रखा है. गृह स्वामी ने बताया कि घटना सुबह तीन बजे की है. घर के अन्य सदस्य बाल-बाल बचे. उक्त आशय की सूचना बालूमाथ थाना को दी जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




