लैंड माइन विस्फोट महिला का पैर उड़ा

लातेहार : मनिका के कुमंडीह स्थित ब्यांग पहाड़ में लैंड माइन की चपेट में आने से जसबतिया देवी (48) का बायां पैर उड़ गया, जबकि दायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना रविवार दोपहर की है.जानकारी के मुताबिक, बड़काडीह पंचायत की जोबला गांव निवासी जसबतिया देवी अपने पति बासुदेव सिंह के साथ डोरी (महुआ […]
लातेहार : मनिका के कुमंडीह स्थित ब्यांग पहाड़ में लैंड माइन की चपेट में आने से जसबतिया देवी (48) का बायां पैर उड़ गया, जबकि दायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना रविवार दोपहर की है.
जानकारी के मुताबिक, बड़काडीह पंचायत की जोबला गांव निवासी जसबतिया देवी अपने पति बासुदेव सिंह के साथ डोरी (महुआ का फल) चुनने गयी थी. इस दौरान उसका बायां पैर माओवादियों द्वारा प्लांट किये गये लैंड माइन पर पड़ गया. इससे जसबतिया देवी के कमर के नीचे से बायां पैर उड़ गया. पति कुछ दूरी पर होने के कारण बच गया. घटना के बाद पति उसे अपनी पीठ पर लाद कर घर लाये.
फिर चारपाई पर रख कर कुमंडीह स्टेशन पहुंचे. स्टेशन में तैनात पुलिस ने घटना की सूचना लातेहार थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार राम को दी. जसबतिया को तत्काल एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉ एसके सिंह व डॉ एनएन कुडुंलना ने प्राथमिक इलाज कर उसे रिम्स रेफर कर दिया. एसपी डॉ माइकल राज एस ने बताया कि माओवादियों ने पूरे इलाके में लैंड माइंस बिछा रखी है.
पिछले दिनों पुलिस ने सर्च अभियान चला कर लैंड माइंस को मेटल डिटेक्टर से खोजने का प्रयास किया था. घने जंगल व पहाड़ होने के कारण और लैंड माइंस होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.
* कुमंडीह के ब्यांग पहाड़ पर महुआ फल चुनने गयी थी
* जोबला गांव की है जसबतिया देवी
* बायें पैर का चिथड़ा उड़ा, रिम्स रेफर
* पति बासुदेव सिंह साथ थे, बचे
* माओवादियों ने पूरे इलाके में लैंड माइंस बिछा रखी है : एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




