डीएफओ पर एफआइआर का निर्देश

डीएफओ ममता प्रियदर्शी एवं प्रेमजीत आनंद पर तरवाडीह की महिलाओं ने सीजेएम की कोर्ट में दायर कराया था शिकायतवादबगैर सर्च वारंट के तलाशी का मामलालातेहार. बगैर सर्च वारंट के तलाशी लेने के दो अलग-अलग दायर शिकायतवाद (संख्या 420/14 एवं 421/14) की सुनवाई के दौरान मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार दिनेश की अदालत ने प्राथमिकी […]
डीएफओ ममता प्रियदर्शी एवं प्रेमजीत आनंद पर तरवाडीह की महिलाओं ने सीजेएम की कोर्ट में दायर कराया था शिकायतवादबगैर सर्च वारंट के तलाशी का मामलालातेहार. बगैर सर्च वारंट के तलाशी लेने के दो अलग-अलग दायर शिकायतवाद (संख्या 420/14 एवं 421/14) की सुनवाई के दौरान मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार दिनेश की अदालत ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश सदर थाना प्रभारी लातेहार को दिया है. मामलों के अनुसार गुरगु तरवाडीह निवासी अलकारी देवी एवं चिंता देवी ने प्रादेशिक वन प्रमंडल पदाधिकारी लातेहार ममता प्रियदर्शी, बफर एरिया के डीएफओ प्रेमजीत आनंद तथा 17-18 अज्ञात वन कर्मियों पर बगैर सर्च वारंट के घर में घुस कर तलाशी लेने, घर में रखे सामग्रियों को उठा कर ले जाने तथा अस्त-व्यस्त करने का आरोप लगा कर अदालत में शिकायतवाद दायर कराया था. परिवादियों के अधिवक्ता अनिल कुमार ठाकुर एवं नागेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने हेतु मामले का परिवाद थाना को भेजा जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




