पैसा व अनाज लूटने का आरोप

लातेहार. जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बरवइया गांव के जनवितरण प्रणाली दुकानदार अशोक प्रसाद ने अनाज वितरण के दौरान गांव के ही दो युवकों पर पैसा व अनाज लूट लेने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने मनिका थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि 16 नवंबर को जब वे अनाज का […]
लातेहार. जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बरवइया गांव के जनवितरण प्रणाली दुकानदार अशोक प्रसाद ने अनाज वितरण के दौरान गांव के ही दो युवकों पर पैसा व अनाज लूट लेने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने मनिका थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि 16 नवंबर को जब वे अनाज का वितरण कर रहे थे तभी नंदलाल प्रसाद व शिव नारायण सोनी आये. जबरन दो बोरा चावल की मांग करने लगे. इनकार करने पर गाली-गलौज की व झोला में अनाज बिक्री का 20 हजार रुपये एवं रजिस्टर लूट लिया. जाते समय दो साइकिल पर दो बोरा चावल भी उठा कर ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




