उदघाटन मैच में घाघरा की टीम 1-0 से विजयी

Published at :18 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
उदघाटन मैच में घाघरा की टीम 1-0 से विजयी

18 चांद 2 : मैच का उदघाटन करते रामदेव गंझू, मोहन गंझू व अन्य प्रतिनिधि, चंदवाविकास क्लब बोरसीदाग (हुटाप) द्वारा आयोजित चंदा उरांव मेमोरियल खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन शनिवार को झामुमो के केंद्रीय सचिव रामदेव गंझू व जिपस मोहन गंझू ने संयुक्त रूप से किया. उदघाटन मैच घाघरा व बोरसीदाग के बीच खेला गया. […]

विज्ञापन

18 चांद 2 : मैच का उदघाटन करते रामदेव गंझू, मोहन गंझू व अन्य प्रतिनिधि, चंदवाविकास क्लब बोरसीदाग (हुटाप) द्वारा आयोजित चंदा उरांव मेमोरियल खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन शनिवार को झामुमो के केंद्रीय सचिव रामदेव गंझू व जिपस मोहन गंझू ने संयुक्त रूप से किया. उदघाटन मैच घाघरा व बोरसीदाग के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में घाघरा की टीम 1-0 से विजयी रही. मौके पर खरवार भोगता समाज के कोषाध्यक्ष रामधन गंझू, उप मुखिया जयमंती देवी व सकिंदर मुंडा व मैच रेफरी रामकुमार उरांव उपस्थित थे. विजयी घाघरा की टीम को आयोजन समिति ने 501 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया. टूर्नामेंट का फाइनल 21 अक्तूबर को खेला जायेगा. इसके बाद बोदा बनाम कुजी तथा बालिका वर्ग में लुकूइया बनाम मांगन टोली (कुड़ू) के बीच मैच खेला जायेगा. बालक वर्ग के 32 व बालिका वर्ग की आठ टीम उक्त टूर्नामेंट में प्रवेश लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola