टेंडर पेपर खरीदने से रोका

लातेहार : समाहरणालय परिसर स्थित जिला अभियंता कार्यालय में मंगलवार को संवेदकों को टेंडर पेपर (बीओक्यू) खरीदने से रोका गया. जानकारी के अनुसार जिले की कुल 29 योजनाओं के लिए परिमाण विपत्र (बीओक्यू) खरीदने की अंतिम तिथि दो सितंबर निर्धारित थी. मंगलवार को 10-15 की संख्या में अज्ञात लोग जिला अभियंता कार्यालय में घुस गये […]
लातेहार : समाहरणालय परिसर स्थित जिला अभियंता कार्यालय में मंगलवार को संवेदकों को टेंडर पेपर (बीओक्यू) खरीदने से रोका गया. जानकारी के अनुसार जिले की कुल 29 योजनाओं के लिए परिमाण विपत्र (बीओक्यू) खरीदने की अंतिम तिथि दो सितंबर निर्धारित थी. मंगलवार को 10-15 की संख्या में अज्ञात लोग जिला अभियंता कार्यालय में घुस गये और संवदकों को बीओक्यू खरीदने से रोकने लगे. निविदा क्रम संख्या एक से चार तक अज्ञात लोगों ने अपने चहेतों को बीओक्यू खरीदने का मौका दिया.
जब अन्य संवेदक बीओक्यू खरीदने लगे, तो उन्हें धमका कर कार्यालय कक्ष से बाहर निकाल दिया गया. जो संवेदक बीओक्यू नहीं खरीद पाये, उन्होंने इसकी शिकायत जिला अभियंता प्रमुख एवं जिला परिषद अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह से की. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस को दी गयी. एसपी के निर्देश पर एएसआइ आरएस सिंह जिला अभियंता कार्यालय पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




