विनोद बैठा हत्याकांड में हाथ नहीं : टीएसपीसी

Published at :21 Aug 2014 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
विनोद बैठा हत्याकांड में हाथ नहीं : टीएसपीसी

प्रतिनिधि, हेरहंज (लातेहार). उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सब जोनल विक्रांत जी ने कहा कि उमवि होलंग के एचएम विनोद बैठा हत्याकांड का संगठन पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुकदमा को तत्काल वापस लेने का मांग पुलिस प्रशासन से की है. कहा गया है कि संगठन […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हेरहंज (लातेहार). उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सब जोनल विक्रांत जी ने कहा कि उमवि होलंग के एचएम विनोद बैठा हत्याकांड का संगठन पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुकदमा को तत्काल वापस लेने का मांग पुलिस प्रशासन से की है. कहा गया है कि संगठन ने नकटी (सेरक) में एचएम विनोद को एक लड़की साथ रंगे हाथ पकड़ ग्रामीणों को सौंप दिया था. जहां ग्रामीणों ने उनकी पिटाई की. जिससे विनोद की मौत हो गयी. टीएसपीसी ने एचएम विनोद पर कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध की बात उजागर की है. उन्होंने संगठन द्वारा एचएम विनोद की पिटाई से इनकार किया है. उक्त हत्याकांड में चंदवा पुलिस ने टीएसपीसी संगठन के नौ के अलावा तीन ग्रामीणों को नामजद अभियुक्त बनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola