बेतला में कैसे हुई बाघिन की मौत पता लगायेगी एनटीसीए की टीम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतला : नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ( एनटीसीए) की टीम बेतला नेशनल पार्क में हुई बाघिन की मौत की जांच करेगी. टाइगर रिजर्व की निगरानी के लिए बनी एनटीसीए की टीम जल्द ही बेतला आयेगी. इस जांच के मद्देनजर बाघिन व जंगली भैंसों के बीच हुई भिड़ंतवाली जगह को सील कर दिया गया है. क्षेत्र […]

विज्ञापन

बेतला : नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ( एनटीसीए) की टीम बेतला नेशनल पार्क में हुई बाघिन की मौत की जांच करेगी. टाइगर रिजर्व की निगरानी के लिए बनी एनटीसीए की टीम जल्द ही बेतला आयेगी. इस जांच के मद्देनजर बाघिन व जंगली भैंसों के बीच हुई भिड़ंतवाली जगह को सील कर दिया गया है.

विज्ञापन

क्षेत्र निदेशक वाइके दास खुद इस पर नजर रखे हुए हैं. घटना के बाद विभाग के वरीय पदाधिकारी बेतला में कैंप कर जंगल की पूरी गतिविधि पर नजर रख रहे हैं. जगह-जगह पर लगाये गये कैमरा ट्रैप के फुटेज को खंगाला जा रहा है. बाघिन के हमले में घायल बायसन के बच्चे की तलाश की जा रही है. रेंजर प्रेम प्रसाद ने बताया की पूरे बेतला नेशनल पार्क को अलर्ट कर दिया गया है. बेतला नेशनल पार्क में 50 से अधिक बायसन देखे जाने की सूचना है. इनमें कई उनके बच्चे भी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola