ग्रामीणों ने कहा- सड़क पानी नहीं, तो वोट नहीं

चंदवा : कामता पंचायत अंतर्गत चटुआग गांव के परहिया टोला व पहनापानी टोले के ग्रामीणों ने गुरुवार को अखरा परिसर में एक बैठक की. टोले में सड़क, पानी नहीं-तो वोट नहीं का नारा बुलंद किया. बताते चलें कि उक्त दोनों टोले में अजजा लोग रहते है. यहां के लोग पहुंच सड़क, पेयजल समेत अन्य बुनियादी […]
चंदवा : कामता पंचायत अंतर्गत चटुआग गांव के परहिया टोला व पहनापानी टोले के ग्रामीणों ने गुरुवार को अखरा परिसर में एक बैठक की. टोले में सड़क, पानी नहीं-तो वोट नहीं का नारा बुलंद किया. बताते चलें कि उक्त दोनों टोले में अजजा लोग रहते है. यहां के लोग पहुंच सड़क, पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधा के लिए जूझ रहे हैं. पेयजल के लिए लगा चापानल खराब पड़ा है. सड़क के अभाव में टोले तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती. शौचालय नहीं बन पाये है.
गांव के बिनोद परहिया, सावन परहिया, दसवां परहिया, सनिका मुंडा, दुखन परहिया समेत अन्य लोगों ने कहा कि चुनाव में नेताओं व प्रत्याशी गांव में आकर आश्वासन देकर चले जाते है. इसके बाद गांव की समस्या भूल जाते हैं. इस बार ग्रामीण एकजुट हैं. सड़क-पानी नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद किया. गांव के पहुंच पथ के समीप भी वोट नहीं का बैनर चिपकाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




