1500 वृद्धों व महिलाओं को मिला कंबल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महुआडांड़ : प्रखंड मुख्यालय में सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मनिका विधायक हरिकृष्णा ने प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे 1500 वृद्ध व महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर विधायक ने कहा सरकार ने ठंड शुरू होते गरीबों के बीच कंबलों का वितरण शुरू कर दिया है, ताकि वे ठंड से बच […]

विज्ञापन

महुआडांड़ : प्रखंड मुख्यालय में सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मनिका विधायक हरिकृष्णा ने प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे 1500 वृद्ध व महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर विधायक ने कहा सरकार ने ठंड शुरू होते गरीबों के बीच कंबलों का वितरण शुरू कर दिया है, ताकि वे ठंड से बच सके.

विज्ञापन

बीडीओ टुडू दिलीप ने कहा महुआडांड़ प्रखंड को 2800 कंबलों आवंटन हुआ है. आज लगभग 1500 कंबलों का वितरण किया गया. शेष कंबल संबंधित पंचायतों के मुखियाओं द्वारा वितरण किया जायेगा. अंचलाधिकारी जुल्फेकार अंसारी ने कहा पहाड़ी क्षेत्र होने से यहां अधिक ठंड पड़ती है. मौके पर प्रमुख जॉन वाल्टर कुजूर, उप प्रमुख सरिता जायसवाल, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष जयराम प्रसाद, मंडल अध्यक्ष शंभु प्रसाद, भानु प्रसाद, राम जायसवाल, एस्तेला नगेसिया, अखिलेश गुप्ता (जमुना) व मोहन यादव समेत प्रखंड के कई मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य व ग्राम प्रधान उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola