लातेहार : कटई टोला में 14 हाथियों के झुंड का उत्पात, घर ध्वस्त-10 एकड़ फसल बर्बाद
रौंदी फसल दिखाता किसान. | Prabhat Khabar Network
झारखंड के बारियातू में 14 जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने एक घर को ध्वस्त कर 10 एकड़ में लगी धान और मक्का की फसल को बर्बाद कर दिया।
बारियातू (लातेहार). बारियातू प्रखंड की डाढ़ा पंचायत के कटई टोला में मंगलवार रात करीब 14 जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने किसान महेंद्र उरांव के खपरैल घर को ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा करीब दो एकड़ में लगी धान और मक्का की फसल को खाकर और रौंदकर बर्बाद कर दिया.
10 एकड़ में लगी धान और मक्का की फसल बर्बाद
हाथियों ने उपेंद्र उरांव, इंद्रदेव उरांव, जगलाल उरांव, साधना उरांव, जगदीश उरांव और सुरेश यादव की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों के झुंड ने इलाके में करीब 10 एकड़ में लगी धान और मक्का की फसल को बर्बाद कर दिया है. इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.
ये भी पढ़ें: लातेहार : कोयला ढुलाई से बाजार में आफत, व्यापारियों ने CM और उपायुक्त को भेजा आवेदन
मुआवजा और हाथियों को भगाने की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने और हाथियों के झुंड को क्षेत्र से बाहर भगाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के लगातार आने से किसानों की फसल और घर दोनों खतरे में हैं. वन विभाग के आनंद चौधरी ने बताया कि सभी प्रभावित किसानों से आवेदन जमा करने को कहा गया है. आवेदन के आधार पर सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए