लातेहार : कोयला ढुलाई से बाजार में आफत, व्यापारियों ने CM और उपायुक्त को भेजा आवेदन

Updated:
विज्ञापन

पैदल मार्च के दौरान एकजूट व्यवसायी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालूमाथ में कोयला लदे वाहनों से हो रही परेशानी के खिलाफ व्यवसायियों ने पैदल मार्च निकाला और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर नो-इंट्री लागू करने की मांग की है.

विज्ञापन

बालूमाथ (लातेहार). प्रखंड मुख्यालय में कोयला लदे हाइवा और ट्रकों के बढ़ते आवागमन से हो रही परेशानी के खिलाफ बालूमाथ व्यवसायिक संघ ने बुधवार को पैदल मार्च निकाला. व्यवसायियों ने धूलकण, जाम और दुर्घटनाओं की समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर अंचलाधिकारी के नाम आवेदन बीडीओ सोमा उरांव को सौंपा.

विज्ञापन

मुख्य बाजार से गुजरते हैं भारी वाहन

व्यवसायियों ने टमटमटोला से प्रखंड कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला. आवेदन में बताया गया है कि तेतरियाखाड़, तुबैद और मगध कोल परियोजनाओं से कोयला ढुलाई के दौरान भारी वाहन बालूमाथ के मुख्य बाजार से होकर गुजरते हैं. भारी वाहनों के कारण सड़क पर कोल डस्ट फैलता है. इसके अलावा बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है. इससे दुकानदारों के साथ महिलाएं, स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान हैं. तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: लातेहार : व्यवहार न्यायालय के वकील के बेटे ने बढ़ाया मान, युवाओं के लिए बना प्रेरणा

सुबह 8 से रात 8 बजे तक नो-एंट्री की मांग

व्यवसायियों ने मांग की है कि सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बालूमाथ शहर में भारी कोयला वाहनों के प्रवेश पर नो-एंट्री लागू की जाए. साथ ही भारी वाहनों के लिए बाइपास सड़क की व्यवस्था की जाए, ताकि शहर के मुख्य बाजार से कोयला वाहनों का आवागमन कम हो सके.

ये भी पढ़ें: लातेहार : 1 अक्टूबर 2026 को 18 साल पूरे करने वाले युवा बनवाएं वोटर ID, BDO ने की अपील

CM के आलवे के कई अन्य अधिकारियों को भी ज्ञापन

आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, उपायुक्त, एसडीओ, परिवहन विभाग, पुलिस अधिकारियों और संबंधित कोयला परियोजनाओं के अधिकारियों को भी दी गई है. पैदल मार्च में मोनू गुप्ता, मो. तौफीक, देवनंदन प्रसाद, आशीष ओझा, शैलेश सिंह, रामकुमार गुप्ता, वीरेंद्र उर्फ बबलू गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, मनोहर साव, आशीष कुमार ओझा, अनिल प्रजापति, विवेक राम, मो. एजाज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola