लातेहार: बेंदी स्टेशन पर अचानक पटरी से उतरी मालगाड़ी की बोगी, करीब एक घंटे थमी डाउन लाइन

Updated:
विज्ञापन

लातेहार: बेंदी स्टेशन पर अचानक पटरी से उतरी मालगाड़ी की बोगी | प्रभाट खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार के बेंदी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की एक खाली बोगी बुधवार शाम पटरी से उतर गई. इस घटना से डाउन लाइन पर रेल यातायात करीब एक घंटे तक बाधित रहा.

विज्ञापन

लातेहार. सीआइसी सेक्शन के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड स्थित बेंदी रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम मालगाड़ी की एक खाली बोगी बेपटरी हो गयी. घटना शाम करीब 4.30 बजे स्टेशन की डाउन लूप रेल लाइन पर हुई. बोगी के चार पहिए पटरी से उतर गये. हालांकि, इससे पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा.

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और बेपटरी बोगी को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू किया. भारी बारिश के कारण राहत और मरम्मत कार्य में रेलवे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. रेलवे की टीम ने प्रभावित रेल लाइन को जल्द दुरुस्त कर परिचालन सामान्य करने का प्रयास किया.

डाउन लाइन पर करीब एक घंटे प्रभावित रहा परिचालन

बोगी के बेपटरी होने के बाद डाउन लाइन पर करीब एक घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा. रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. राहत कार्य पूरा होने के बाद रेल परिचालन सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू की गयी.

बताया गया कि संबंधित मालगाड़ी मुगलसराय से कोयला लोड करने के लिए बालूमाथ साइडिंग की ओर जा रही थी. इसी दौरान बेंदी स्टेशन की डाउन लूप लाइन पर मालगाड़ी की खाली बोगी बेपटरी हो गयी.

समाचार लिखे जाने तक बोगी के पटरी से उतरने के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी थी. रेलवे की ओर से घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: हलाला के बाद पूर्व पति ने निकाह से किया इनकार, HC ने कहा- मात्र इनकार अपराध नहीं

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola