चंदवा में दुर्गा पूजा को लेकर दो मंडलों की बैठक, पंडाल और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा
बुधबाजार शिव मंदिर में बैठक में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network
चंदवा में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बुध बाजार और थाना टोली पूजा समितियों का पुनर्गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में कई सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
चंदवा. दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार देर शाम दुर्गा मंडल बुध बाजार और दुर्गा मंडल थाना टोली की बैठक हुई. बुध बाजार में बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश गुप्ता ने की, जबकि थाना टोली स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता चंद्रशेखर उपाध्याय ने की. बैठक में पूजा पंडाल, प्रतिमा स्थापना, विधि-व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर चर्चा की गई. पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया.
बुध बाजार समिति का गठन
बुध बाजार समिति में धनेश प्रसाद को फिर से अध्यक्ष और अरुण प्रिंस को सचिव बनाया गया. विक्रम शर्मा, राजकुमार साहू, भास्कर साहू, प्रवीण अग्रवाल, राजेश साहू और आदर्श रविराज को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. दिनेश प्रसाद, रमेश प्रसाद और दिनेश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं अनिल प्रसाद और राजेश चंद्रवंशी को पूजा संचालन कमेटी में शामिल किया गया.
ये भी पढ़ें: लातेहार : व्यवहार न्यायालय के वकील के बेटे ने बढ़ाया मान, युवाओं के लिए बना प्रेरणा
थाना टोली में भी जिम्मेदारियां तय
थाना टोली पूजा समिति में सत्येंद्र प्रसाद साहू को अध्यक्ष, केतन कुमार को सचिव, वीरेंद्र प्रसाद को उपाध्यक्ष और मयंक कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा कई अन्य सदस्यों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं. बैठक में अजित श्रीवास्तव, मोहनीश कुमार, नवनीत कुमार, मंटू कुमार, अनूप कुमार और सुनील साव समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए