विधानसभा चुनाव 2019 : लातेहार में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली आज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस तैयारी में जुट गयी है. इसको लेकर पार्टी की ओर से प्रमंडलवार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. विभिन्न प्रमंडलों में प्रदेश कांग्रेस की ओर से जन आक्रोश रैली आयोजित की जा रही है. इसमें भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को मुद्दा बनाया जा रहा है. […]
विज्ञापन
रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस तैयारी में जुट गयी है. इसको लेकर पार्टी की ओर से प्रमंडलवार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. विभिन्न प्रमंडलों में प्रदेश कांग्रेस की ओर से जन आक्रोश रैली आयोजित की जा रही है. इसमें भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को मुद्दा बनाया जा रहा है. कांग्रेस की जन आक्रोश रैली 17 अक्तूबर को लातेहार में होगी.
इसमें प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह शामिल होंगे. श्री सिंह रैली में शामिल होने को लेकर बुधवार को रांची पहुंचे. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक स्वर्गीय सावना लकड़ा के नामकुम स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की. कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस ने जन आक्रोश रैली के आगामी कार्यक्रम तय कर लिये है.
21 अक्तूबर को बोकारो, 22 अक्तूबर को जामताड़ा और 23 अक्तूबर को जगन्नाथपुर विधानसभा में जन आक्रोश रैली होगी. इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व झारखंड स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन टीएस सिंहदेव शामिल होंगे.
टीएस सिंह देव को झारखंड में होने वाले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन के लिए छह सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है. कमेटी में सुरेश, सलीम अहमद, झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव व विधायक दल के नेता आलमगीर आलम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










